मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, न्याय यात्रा की सफलता की कामना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए बाबा से कामना की। उत्तर प्रदेश में राहुल की यात्रा का आज दूसरा दिन है।

दर्शन-पूजन के बाद राहुल गांधी ने गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने कभी नफरत नहीं देखी। यात्रा में भाजपा और संघ के लोग भी आए। उन्होंने हमसे अच्छे से बात भी की। यह देश तभी मजबूत होता है जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। देश को एक साथ लाना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने कहा कि अब तक 4,000 किलोमीटर की यात्रा की है। इस दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मुझसे मिलीं। उन सबने अपनी पीड़ा बताई। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा भाई को भाई से लड़ाती है और आपकी जेब से पैसा निकालकर चुनिंदा अरबपतियों को दे देती है। दूसरी विचारधारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलती है और आपका हक आपको वापस लौटाती है।

इसके पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंची। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पड़ाव से न्याय यात्रा जैसे ही गंगा नदी पर बने राजघाट पुल पर पहुंची, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के गगनभेदी नारे से अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजघाट पुल पर राहुल का काफिला पहुंचने के कुछ समय पहले कुछ युवकों ने काले झंडा लहराते हुए राहुल गांधी वापस जाओ के साथ जयश्री राम के नारे लगाए। हालांकि पुलिस की सक्रियता से प्रदर्शनकारी भाग खड़े हुए।

कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी लाल रंग की खुली जीप पर सवार होकर राजघाट और भदउचुंगी से कज्जाकपुरा होते हुए गोलगड्डा पहुंचे। यहां पहले से ही हजारों की सख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने राहुल की अगवानी की। राहुल के साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र समेत कई प्रमुख नेता भी हैं। प्रदेश में राहुल की यात्रा का आज दूसरा दिन है।

शहर में लगभग 12 किलोमीटर की न्याय यात्रा गोलगड्डा से आगे बढ़ी तो साथ में पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम पीलीकोठी आदमपुर के रास्ते रोड शो की शक्ल में शहर की ओर बढ़ा। न्याय यात्रा मैदागिन, बुलानाला, चौक हुए ज्ञानवापी मोड़ पर जाकर कुछ देर के लिए रूकी। यहां राहुल और यात्रा में शामिल नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी पुन: न्याय यात्रा में शामिल होकर गादौलिया पहुंचे। यहां आमलोगों को संबोधित करने के बाद भदोही जिले के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अनुसार गोदौलिया से लक्सा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए मंडुवाडीह के रास्ते पर अभी तक किसी भी कांग्रेस नेता ने कोई यात्रा नहीं की है। राहुल पहले कांग्रेस नेता होंगे जो इस मार्ग पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौक पहुंचने पर राहुल ने मलइयों का लुत्फ भी लिया। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से बातचीत भी की। राहुल ने वाराणसी पहुंचने से पहले पड़ाव स्थित भगवान अवधूत राम के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और आश्रम के संतों से आशीर्वाद लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें