मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर राहुल गांधी का हमला, सरकार से जवाब मांगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर राहुल गांधी का हमला, सरकार से जवाब मांगा

नई दिल्ली,। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजधानी देहरादून में सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए।

उन्होंने रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं। आज उत्तराखंड, भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं, आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।''

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, '' भाजपा राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।''

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पोस्ट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''देहरादून में मॉर्निंग वॉक के दौरान ब्रिगेडियर जोशी को गोली लगने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत है।

एक समय था जब देहरादून और उत्तराखंड शांति और सुरक्षित माहौल के लिए पहचाने जाते थे, लेकिन आज अपराधियों के बढ़ते हौसले उस छवि को कमजोर कर रहे हैं। राजपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और देर रात चल रही व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। सरकार को चाहिए कि कानून-व्यवस्था पर तुरंत ठोस कदम उठाए और प्रदेश की सुरक्षा एवं शांति बहाल करे।''

बता दें कि राजधानी देहरादून के राजपुर पुलिस स्टेशन एरिया में रिटायर ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत हो गई है। यह गोली उन्हें तब लगी जब वे सुबह टहलने के लिए निकले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें