मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ बोलते हैं : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ बोलते हैं : गिरिराज सिंह

पटना, । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव न केवल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का भी अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेजस्वी यादव इस तरह की गतिविधियां जारी रखते हैं, तो चुनाव आयोग कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो सकता है। वह खुद को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, लेकिन निष्पक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर बस जनता को गुमराह करते हैं। चुनाव आयोग कानून के हिसाब से कार्रवाई करेगा।

एसआईआर के मुद्दे पर बिहार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को दावा किया कि उनका नाम बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जो आयोग के रिकॉर्ड में नहीं मिला।

तेजस्वी के इस दावे के बाद बिहार की सियासत में हलचल देखने को मिली। इसी बीच, चुनाव आयोग ने तुरंत उनके दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है।

ईआरओ (पटना सदर) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि 2 अगस्त 2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपके (तेजस्वी यादव) द्वारा आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में अंकित नहीं होने की बात बताई गई। जांच में यह पाया गया कि आपका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर दर्ज है, जिसका ईपिक नंबर आरएबी0456228 है।

इसमें आगे कहा गया कि तेजस्वी के अनुसार उनका ईपिक नंबर आरएबी2916120 प्राथमिक जांच के अनुसार ईपिक नंबर आरएबी2916120 आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होता है। तेजस्वी से अनुरोध किया गया है कि वे ईपिक कार्ड की मूल प्रति सहित विवरण उपलब्ध कराएं ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें