मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुंगेर में मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंगेर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की। राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं, जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होते हुए आगे बढ़ी।

खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना समेत मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस ने लिखा, "नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की।"

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे। करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से चर्चा की।

इससे पहले, मुंगेर में भाषण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार जब भी हार का आभास पाते हैं, चुनावों में हेराफेरी करते हैं। राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है। इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। फिलहाल, यह यात्रा मुंगेर में मुस्लिम और यादव बाहुल इलाकों से गुजर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, उनका यह काफिला सुल्तानगंज से आगे बढ़ते हुए अकबरनगर तक पहुंचेगा।

मुंगेर के बाद राहुल गांधी की यात्रा का अगला पड़ाव भागलपुर होगा, जहां वह लगभग 50 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा। उस दिन महागठबंधन की तरफ से विशाल रैली का कार्यक्रम तय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें