मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल ने जातिगत जनगणना को जरूरी, अखिलेश ने पश्चिम की हवा को बदलाव का प्रतीक बताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद, लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान से पहले आज सुबह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने

कौशाम्बी के होटल रेडिशन ब्लू में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित

किया। दोनों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। राहुल ने जहां जातिगत जनगणना

को समाज के विकास के लिए जरूरी तो अखिलेश ने पश्चिम की हवा को देश में

बदलाव का प्रतीक बताया।

राहुल ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है।

गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हमारे

मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज

सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है। इससे समाज मे आर्थिक असमानता बढ़ रही है।

किसान फसल का सही दाम मांग रहा है, लेकिन मोदी सरकार नहीं सुन रही।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इंडी गठबंधन के आइडियाज शामिल हैं।

कांग्रेस

नेता गांधी ने कहा कि चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। गठबंधन की सरकार

बनेगी। गठबंधन की सरकार गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये और बेरोजगारों को

ज्यादा से ज्यादा रोजगार देगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एमएसपी भी

लागू होगी महिलाओं को हर माह आठ हजार रुपये दिए जाएंगे । पेपर लीक को खत्म

करने के लिए कानून बनाया जाएगा। राहुल से जब अमेठी छोड़ वायनाड से चुनाव

लड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे भाजपा वाला सवाल बताया।

सपा

प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप

करेगा। आज लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से

अपील की कि वोटों का बिखराव न होने दें। हर हाल में बूथ की चौकीदारी

करें। दोनों नेताओं ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बागपत से अमरपाल शर्मा,

गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेंद्र नागर और बुलंदशहर से बाल्मीकि को वोट देने को

अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें