मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार के फैसले और उनकी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिन गईं, फिर भी केंद्र के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। ‘रोजगार दो’ नाम से अभियान चलाने के बाद कांग्रेस पार्टी अब ‘हैशटैग स्पीक-अप’ मुहिम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार को घेरने में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर #SpeakUp के तहत वीडियो शेयर कर देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि “मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गई हैं। वहीं सुस्ती के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के बीच जीडीपी में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है। सरकार के कुछ गलत फैसलों ने आज भारतीय युवाओं का भविष्य कुचलकर रख दिया है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। युवाओं की रोजगार की मांग का समर्थन करते हुए उनकी आवाज को मजबूत करना हमारा कर्तव्य है।”राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला लगातार जारी है। बीते दिन बुधवार को उन्होंने लॉकडाउन को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अचानक किया गया लॉकडाउन देश के असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड साबित हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें