मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी जॉइन करने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर झटका, 24 घंटे में घटे करीब 10 लाख फॉलोअर्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीजेपी जॉइन करने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर झटका, 24 घंटे में घटे करीब 10 लाख फॉलोअर्स

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। इंस्टाग्राम पर महज 24 घंटों के भीतर उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं, जिससे उनके फैसले को लेकर युवाओं की नाराजगी साफ नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, पहले इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो घटकर लगभग 13.3 मिलियन रह गए हैं। इस गिरावट को उनके राजनीतिक फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोगों ने उनके पोस्ट्स पर आलोचनात्मक टिप्पणियां की हैं। कुछ यूजर्स ने निराशा जताते हुए लिखा कि उन्होंने राघव चड्ढा को भविष्य के बड़े नेता के रूप में देखा था, लेकिन उनके इस कदम से वे निराश हैं।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर #UnfollowRaghav जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं, जहां यूजर्स एक-दूसरे से उन्हें अनफॉलो करने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और उनके इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें