मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजभवन में चंग की थाप पर सजा फाग का राग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में राजभवन में

सोमवार को धुलंडी पर चंग की थाप पर राजस्थानी लोक गीतों पर फाग का राग सजा।

इस दौरान कलाकारों ने होली से जुड़े सांस्कृतिक सरोकारों में गीत, संगीत,

नृत्य की प्रस्तुतियां संग एक दूसरे के रंग - अबीर लगाते हुए होली की

शुभकामनाएं दी। राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने धुलंडी

की शुभकामनाएं स्वीकारते आगंतुकों से गुलाल लगवाई और अपनी ओर से भी गुलाल

लगा रंग पर्व की स्वस्तिकामना दी।

राजभवन में सोमवार प्रातः से ही

चंग की थाप पर गीत, नृत्य का रंग जमने लगा था। धुलंडी पर विशिष्टजन, आमजन

तथा राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें

बधाई दी। राज्यपाल मिश्र ने भी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें होली की

शुभकामनाएं दी। उन्होंने होली पर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए

कामना की ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें