मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली : गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायबरेली : गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, पांच घायल

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में सलोन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ़्तार लोडर ने रविवार की देर रात एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे का कर्मचारी बीती रात ट्रैक्टर पर तार का बंडल लेकर लालगंज की ओर जा रहा था।

अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सवार ऊंचाहार के इंदर का पुरवा मजरे मिर्जापुर ऐहारी निवासी मनोज पाल (35) सड़क पर गिर पड़े और ट्राली पर रखा तार का बंडल उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ट्रैक्टर पर बैठे ऊंचाहार के चंडरई चौराहा निवासी प्रकाश नारायण मिश्र, पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर ऐहारी के शिवकुमार पाल व अंकेश कुमार रैदास, पिकअप सवार पंजाब प्रांत के पटियाला के नरमजीत व शत्रु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस काे सूचना दी गई। माैके पर आई पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नरमजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सलोन कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे है। लोकार्पण के पांच दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना हुई है, जिसके पीछे रफ़्तार को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इससे पूर्व एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें