मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रायबरेली। रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, नसीराबाद और बछरावां इलाकों में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच झड़प हुई। गिरोह के दो सदस्य सूरज और मार्को गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य - मनीष, पिंटू और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी अंतर्जनपदीय गैंग के शातिर लुटेरे बताए जा रहे हैं।

इनके कब्जे से ईको स्पोर्ट कार व बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। ईको गाड़ी नसीराबाद की तरफ भाग गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी सूरज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम से जिले की अन्य थाना पुलिस को ईको गाड़ी सवारों के भागने की सूचना दी गई। पड़ोसी जिले में भी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद ईको में सवार शातिर बदमाशों को बछरावां इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा पूछताछ कर उनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें