मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

21 फरवरी । जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की

आयु में निधन हो गया। उनके पुत्र राजिल सयानी ने आज (बुधवार) यह जानकारी

दी। राजिल ने बताया ''दिल का दौरा पड़ने से अमीन सयानी का मंगलवार शाम

करीब सात बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।''

राजिल

ने कहा कि 'अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाएगा।' अमीन सयानी का

जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी

की रही। सयानी ने सीलोन रेडियो के अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम ' बिनाका

गीतमाला' के जरिए लोकप्रियता हासिल की। वो अपनी मनमोहक आवाज और आकर्षक शैली

के लिए जाने जाते थे।

रेडियो सुनने का शौक रखने वालों के कानों

में आज भी सयानी की आवाज में 'नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त

अमीन सयानी बोल रहा हूं' गूंजता है। अमीन सयानी ने भारत में रेडियो को

लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे अपनी बुद्धि, ज्ञान और आकर्षक

प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें