मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने का काम करती है : राबड़ी देवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। विधानपरिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष दर्जा का मांग किया था लेकिन केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा नहीं किया। इसलिए नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए।यह पूछे जाने पर कि क्या राजद नीतीश कुमार का स्वागत करेगी? इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि हम उनका क्यों स्वागत करेंगे? वो आएंगे तो अलग रहेंगे। बिहार में बाढ़ के हालात पर राबड़ी देवी ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राज्य सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कितने लोगों की फसल डूब गई है लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। बिहार में अपराध बढ़ गया है। लोगों की हत्या, लूट और डकैती हो रही है। राज्य में पुल गिर रहे हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। बजट में बिहार को झुनझुना थमा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें