मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

राशी खन्ना ने फरहान अख्तर को बताया शानदार इंसान, ‘120 बहादुर’ के लिए मांगा दर्शकों का प्यार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राशी खन्ना ने फरहान अख्तर को बताया शानदार इंसान, ‘120 बहादुर’ के लिए मांगा दर्शकों का प्यार

मुंबई,। एक्ट्रेस राशी खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म आज यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही राशी ने न केवल अपने को-स्टार फरहान अख्तर की तारीफ की बल्कि दर्शकों से फिल्म के लिए प्यार भी मांगा।

इंस्टाग्राम पर बीटीएस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए राशी खन्ना ने को-स्टार और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की जमकर तारीफ की। राशी ने फरहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्म में अपने किरदार का जिक्र करते हुए लिखा, “फरहान सर के साथ शगुन शैतान सिंह का रोल करना ऐसा लगा जैसे किसी ऐसी जगह पर कदम रख दिया हो, जहां सब कुछ अच्छा और आसान हो गया हो। उनमें एक शांत, समझदार इंसानियत है, जो आपको सबसे इंटेंस सीन में भी सुरक्षित महसूस कराती है।”

अभिनेत्री ने फरहान का आभार जताते हुए आगे लिखा कि फरहान के साथ बिताए हर पल के लिए वह शुक्रगुजार हैं।

साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि उन सभी मौकों के लिए भी धन्यवाद, जब फरहान सर ने जरूरत पड़ने पर उन्हें हंसाया। राशी ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "120 बहादुर हमारी फिल्म अब आपकी है। प्लीज जाइए, अपना प्यार बरसाइए।"

फिल्म की कहानी रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया।

यह फिल्म सैनिकों की वीरता और देशभक्ति की भावना को शानदार तरीके से पर्दे पर पेश करती है।

'120 बहादुर' को एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैपी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी फिल्म में राशी खन्ना ने शगुन का किरदार निभाया है, जबकि फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के रोल में हैं। फरहान अख्तर और राशी खन्ना के अलावा फिल्म में अंकित सिवाच समेत अन्य एक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें