मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

फिर साथ आएंगे आर माधवन और कंगना रनौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक

के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने वाली कंगना रनौत अब एक बार फिर आर.माधवन के

साथ फिल्म करेंगी। सुपरहिट फिल्म ''तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'' की जोड़ी एक

बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर

माधवन के साथ अपनी सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी के साथ उन्होंने एक कैप्शन

लिखा है। कंगना ने कहा, मैं अपने पसंदीदा आर माधवन के साथ एक और बेहतरीन

स्क्रिप्ट के साथ वापस आ रही हूं।

कंगना ने एक फोटो शेयर की

जिसमें वह कुछ लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में

उन्होंने कहा कि क्या शानदार टीम है। इस कहानी पर नेटिज़न्स ने कंगना को

ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने कहा, ''कंगना रनौत अब माधवन का करियर

बर्बाद कर देंगी, माधवन जी कंगना से दूरी बना लीजिए, नहीं तो वह आपका भी

करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।''

इससे पहले

कंगना आर. माधवन के साथ ''तनु वेड्स मनु'' और फिर इसके सीक्वल ''तनु वेड्स

मनु रिटर्न्स'' में साथ काम किया। फिलहाल कंगना अपनी आने वाली फिल्म

''इमरजेंसी'' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में

कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के साथ

श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और पुपुल जयकर भी नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें