मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गपुर में पुट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खड़गपुर में पुट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा का अनावरण

खड़गपुर। जय तेलुगु थल्लि के उद्घोष के साथ पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्थित आंध्र हाई स्कूल परिसर में पुट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन आंध्र प्रदेश गठन दिवस (आंध्रा दिवस) के मौके पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंध्र यंग मेन्स एसोसिएशन, पश्चिम बंगाल तेलुगु जाति ऐक्य वेदिका (खड़गपुर) तथा समैका भारती आंध्र प्रदेश की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ हुआ। अतिथियों ने पुट्टी श्रीरामुलु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने तेलुगु भाषा और संस्कृति के लिए जो बलिदान दिया, वह देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।खड़गपुर में तेलुगु समाज की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यहां बड़ी संख्या में तेलुगु भाषी परिवार रहते हैं, जिनका रेलवे, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आंध्र हाई स्कूल खड़गपुर वर्षों से तेलुगु समुदाय के बच्चों को शिक्षा और संस्कृति से जोड़ने का केंद्र रहा है।तेलुगु समाज ने हमेशा सेवा कार्यों को प्रोत्साहन देने, समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। समारोह में शामिल वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में तेलगु समाज समाज निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, शिक्षक, विद्यार्थी, रेलवे कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में तेलुगु समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें