मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे की गलती से पिता की गई जान, हत्यारा स्टूडियो संचालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहपुर,। जिले में सोमवार को पुत्र की गलती की सजा पिता को अपनी

जान देकर चुकानी पड़ी। हत्या करने की वजह स्टूडियो में काम करने वाला युवक

किसी काम से स्टूडियो का कैमरा लेकर घर चला गया था। कैमरा वक्त पर वापस न

मिलने पर स्टूडियो संचालक ने युवक के पिता को मौत की घाट उतार दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नहर कॉलोनी सिंधी भट्ठा निवासी फैसल (48) का पुत्र

सलमान रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित शादीपुर मोहल्ला स्थित अनंत मोहन सिंह

ऊर्फ राजा की फोटोग्राफी की दुकान में काम करता था। कुछ दिन पहले अनंत

कुमार सिंह का वीडियो कैमरा सलमान किसी काम के लिए अपने घर ले आया था। जब

मांगने पर नहीं दिया तो अनंत मोहन सिंह ने उसके पिता फैसल को बुलाकर पुत्र

से कैमरा दिलाने का दवाब बनाते हुए मारापीटा। चोटें अधिक लगने से जब फैसल

की मौत हो गयी तो उसकी लाश को अपने घर में ही छिपा दिया। करीब 10 दिनों तक

पुलिस मामले में जांच पड़ताल करती रही। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर

पुलिस को पता लगा कि मृतक का पुत्र सलमान जिस स्टूडियो में काम करता था, उस

स्टूडियो के संचालक ने ही उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस

ने संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो आरोपी

स्टूडियो संचालक ने घटना को स्वीकार कर ली। पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा

करते हुए बताया कि वीडियो कैमरा ना मिलने पर स्टूडियो संचालक अनंत मोहन

सिंह ने ही अपने सलमान के पिता फैसल की हत्या की है। पुलिस आरोपी को घर से

लाश को बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने

बताया कि सदर कोतवाली पुलिस में 17 जून को मृतक के पुत्र सलमान ने पिता की

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए शव

बरामद कर कब्जे में लेकर आरोपी स्टूडियो संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज

दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की

जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें