मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुतिन ने कहा-अमेरिका के साथ रूस वार्ता को तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मास्को,

01 मार्च । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिका के प्रति

स्वर नरम और बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रूस

हथियार-नियंत्रण वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। पुतिन ने यह

घोषणा अपने वार्षिक राष्ट्र के नाम संदेश में की। पुतिन के राष्ट्र के नाम

संदेश का देश में सीधा प्रसारण किया गया।

अमेरिकी समाचार पत्र द

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पुतिन ने कहा कि

पश्चिम आज परमाणु संघर्ष का जोखिम उठा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

ने कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन युद्ध में अधिक सीधा हस्तक्षेप

किया तो उसे परमाणु प्रतिक्रिया की संभावना का सामना करना पड़ेगा।

रूसी

नेता ने इस सप्ताह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की टिप्पणियों की

ओर इशारा किया, जिसमें यूक्रेन में नाटो सेना भेजने की संभावना जताई गई

थी। पुतिन ने कहा कि नाटो देश जो इस तरह के कदम पर विचार कर रहे हैं,

उन्हें यह समझना चाहिए कि इस संघर्ष से सभ्यता के विनाश का खतरा पैदा हो

सकता है।

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले यूक्रेन पर आक्रमण

करने के बाद से पुतिन ने बार-बार पश्चिम के खिलाफ परोक्ष परमाणु युद्ध की

धमकी दी हैं। लेकिन अब उनके रुख में कुछ बदलाव हुआ है। वह अमेरिका के साथ

हथियार-नियंत्रण वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। उधर,

अमेरिका, यूक्रेन को हथियार प्रदान करने पर फिर विचार कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें