मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी के पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पराज कुमार को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी। जिला बल के पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पराज कुमार को वर्ष 2020 में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने पदक के लिए 12 अगस्त को जो सूची जारी की है उसमें झारखंड के दो पुलिस अधिकारी का नाम शामिल है उनमें एक खूंटी के पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पराज कुमार और दूसरा प्रदेश का डीएसपी नीरज कुमार है। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 26 दिसंबर 2019 को खूंटी थानांतर्गत तिरिलटोली गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से जला हुआ था, जिससे उसका चेहरा की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पराज कुमार ने अनुसंधान के क्रम में इस जले शव की पहचान की और त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी की। साथ ही निर्धारित समयावधि में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें