मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पुरा मंदिर की मिट्टी और जल अयोध्या में सौंपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बागपत। बागपत जिले के बालैनी थाना क्षेत्र के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा के मुख्य पुजारी और मंदिर प्रबंध समित के पदाधिकारियों ने मंगलवार की सुबह अयोध्या में पुरा मंदिर की मिटी और जल सौंप दिया है। उन्होंने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की और हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास जी से भी आशीर्वाद लिया है। चंपतराय जी ने उनका यह कहकर हौसला बढ़ाया कि आपने पुरा मंदिर की मिट्टी और जल लाकर अच्छा काम किया है।

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर दिवस पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर की मिट्टी और जल के चार कलश लेकर मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा व संयोजक अरुण शर्मा सोमवार रात 9.30 बजे अयोध्या में हनुमगढ़ी के महंत राजूदासजी के पास पहुंचकर मिट्टी और जल के कलश लाने की जानकारी दी। महंत राजूदासजी के बताने पर उन्होंने मंगलवार की सुबह 7.30 बजे विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय कारसेवा लोक अयोध्या के प्रभारी अशोक तिवारी को सौंपे।

पुरा मंदिर के मुख्य पुजारी तथा प्रबंध समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि गत दिवस अयोध्या जाते वकत अग्रवाल मंडी टटीरी के लाेगों ने हमें जो 7707 रुपये दिए थे उन्हें भी हमनें वहीं सौंपे जिसकी वहां से हमें रसीद दी गई है। इसके उपरांत उन्होंने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर पुरा मंदिर की मिट्टी तथा जल लाने की जानकारी दी। चंपतरायजी ने भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने साढे़ सात सौ किमी दूर से पुरा मंदिर की मिट्टी और जल लाकर अच्छा काम किया। पुरा मंदिर के मुख्य पुजारी तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों अयोध्या पहुंचकर राम लल्ला मंदिर निर्माण के लिए पुरा मंदिर की मिट्टी और जल सौंपने की हमें जितनी खुशी है वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। बस, अब पांच अगस्त की उस शुभ घड़ी का इंतजार है। जब श्रीराम जन्म भूमि को पूजन और मंदिर शिलान्यास होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें