मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

बुजुर्गों की पेंशन अटकाने वाले 4 अधिकारियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए हाईकोर्ट ने सुना दिया ये फरमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुजुर्गों की पेंशन अटकाने वाले 4 अधिकारियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए हाईकोर्ट ने सुना दिया ये फरमान

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में चार सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यह कदम एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनकी पत्नी की पेंशन के लिए 2007 से कार्यालयों के चक्कर कटवाने के आरोप में उठाया गया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट की अनुमति के बिना इन कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। जस्टिस कुलदीप तिवारी ने कहा कि जब तक संबंधित कर्मचारी मिलकर याचिकाकर्ता की पेंशन और एरियर का मुद्दा नहीं सुलझाते, तब तक किसी को भी सैलरी नहीं मिलेगी।

याचिकाकर्ता जगदीश राज अरोड़ा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बताया था कि उनकी पत्नी, जो गुरदासपुर में ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर थीं, की पेंशन और एरियर उन्हें 2007 से अब तक नहीं मिला है। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पेंशन जारी करने वाले विभाग केवल उन्हें ऑफिस के चक्कर कटवा रहे हैं, लेकिन उनकी पेंशन जारी करने को तैयार नहीं हैं। कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता का एरियर किसी विवाद में भी नहीं है, इसके बावजूद सरकारी विभाग भुगतान में आनाकानी कर रहे थे।

गुरदासपुर के डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2012 में ही ट्रेजरी ऑफिसर को पत्र लिखकर एरियर जारी करने को कहा था, लेकिन ट्रेजरी ऑफिस ने इसमें देरी की। वहीं, बैंक का कहना है कि ट्रेजरी ऑफिस से हरी झंडी मिले बिना पेंशन नहीं दी जा सकती। हाई कोर्ट ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी एक व्यक्ति को अपने अधिकार के लिए फुटबॉल की तरह धक्के खाने पड़ रहे हैं, और सरकारी विभागों का रवैया बेहद असंवेदनशील है।

कोर्ट ने निर्देश दिया कि जब तक याचिकाकर्ता की पेंशन का भुगतान नहीं हो जाता, संबंधित अधिकारियों को सैलरी नहीं दी जाएगी। इसमें स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी और वित्त विभाग को गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर की सैलरी कोर्ट की इजाजत के बिना जारी न करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया के डेप्युटी मैनेजर को संबंधित ब्रांच के सीनियर मैनेजर की सैलरी रोकने का भी निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें