मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मशहूर यूट्यूबर और सिंगर अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर उठाए ये सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मशहूर यूट्यूबर और सिंगर अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर उठाए ये सवाल

हरियाणवी इंडस्ट्री में इस वक्त दहशत का माहौल है। बुधवार शाम को सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की जिस तरह से सरेआम गोली मारकर हत्या की गई, उससे हर कोई दहशत में है। जानकारी के मुताबिक चार बदमाशों ने अंकित पर जिम से बाहर निकलते वक्त 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें सिंगर को सिर पर गोली लगी। इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

हरियाणवी इंडस्ट्री, फैंस के अलावा अंकित की हत्या ने उनकी फैमिली को तोड़ दिया है। अंकित की बहन अंशु बालियान ने इंस्टा पर भाई की याद में कई सारे पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में अंकित के पार्थिव शरीर के सामने उनका परिवार रोता-बिलखता हुआ दिखा। अंकित की मां फूट-फूटकर रो रही है। वीडियो शेयर कर अंशु ने लिखा- अंकित क्या हुआ भाई ये...दूसरे वीडियो में अंशु अपने भाई के साथ पुरानी वीडियो पोस्ट की है। दोनों साथ में चिल कर रहे हैं।

भाई-बहन के बॉन्ड को दिखाता ये वीडियो देख लोगों भावुक हो गए। अंशु ने भाई को मिस करने की बात कही है। वह लिखती हैं- मेरा भाई कहां गया तू, आजा भाई वापस। एक वीडियो में अंशु ने बताया कि दोनों की सुबह ही बात हुई थी। परिवार के दर्द ने फैंस को झकझोर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंशु ने अंकित के लिए इंसाफ की मांग की है। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें फैंस अंकित की मौत पर रो रहे हैं। परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। अंकित के शव के पास जनता का हुजूम खड़ा है उनके अंदर गुस्सा है।

फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर परिवार को सांत्वना दी है। अंकित की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है। सिंगर ने मौत से दो घंटे पहले इंस्टा पर वीडियो शेयर किया था। वह काफी खुश थे। गाना गा रहे थे। वो हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कह रहे थे- रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर। अंकित पेशे से एक्टर, सिंगर होने के साथ यूट्यूबर भी थे। उन्हें सॉन्ग भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान से फेम मिला था। यूथ के बीच वो काफी मशहूर थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें