मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका, एक सांसद और एक विधायक भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में आम

आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका दिया है। आप के जालंधर के सांसद सुशील

कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भाजपा में

शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की

सदस्यता ग्रहण की।

इन दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस

मौके पर आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह

पुरी ने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र

से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं।

सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।"

भाजपा

में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से

पहले शीतल अंगुराल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को बेनकाब करने का समय आ

गया है। आप ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है। मैं जल्द ही सबूत लाऊंगा।

सुशील

कुमार रिंकू जालंधर से आप के 2023 से सांसद हैं और पिछले एक साल से

क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पहले वे 2017 में कांग्रेस से

सांसद थे। 2022 में रिंकू कुमार काे शीतल अंगुराल ने हराया था। फिलहाल,

शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिमी से आप के विधायक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें