मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिना हेलमेट नहीं दी पेट्रोल तो पंप मालिक को मार दी गोली, मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ी घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिना हेलमेट नहीं दी पेट्रोल तो पंप मालिक को मार दी गोली, मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ी घटना

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है। अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी कि उसने हेलमेट न होने पर फ्यूल देने से मना कर दिया था।

इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

फिलहाल, घटना के बाद बरोही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी सामने आई कि बरोही थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर विवाद हुआ था। असल में भिंड जिले के कलेक्टर की ओर से यह आदेश था कि वाहन चालक के पास हेलमेट न होने पर पेट्रोल न दिया जाए। इसी कारण से बिना हेलमेट पहने पेट्रोल देने से पंप कर्मचारियों ने मना कर दिया।

हालांकि, बाइक सवार कुछ युवक इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक पेट्रोल पंप से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इसी बीच, पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह को दाहिने हाथ में गोली लग गई। घायल अवस्था में तेज नारायण को अस्पताल ले जाया गया।

बरोही थाना के एएसआई बाबू सिंह जादौन ने कहा कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के मालिक को गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें