मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

400 पार के लक्ष्य की प्राप्ति में जनहितैषी योजनाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. महेंद्र सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नर्मदापुरम/नरसिंहपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री

बनाने के लिए माताएं-बहनों अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। जिस दिन

आपके क्षेत्र में लोकसभा का मतदान हो, उस दिन आप सभी माताएं-बहनें सुबह

सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद रसोई घर में कार्य करें। प्रधानमंत्री मोदी

गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य

रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण, जनहितैषी योजनाएं 400 पार

के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह

बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को

पिपरिया में हितग्राही सम्मेलन और इटारसी में प्रबुद्धजन सम्मेलन को

संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शिकागो गए और

वहां भी भारत का डंका बजाकर सबको यह संदेश दिया कि दुनिया मे यदि कोई

संस्कृति है तो भारत की संस्कृति श्रेष्ठ है।

प्रधानमंत्री विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे

डॉ.

महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि जब केंद्र में सरकार थी, तब

गरीबों के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनती थीं। गरीबी दूर करने का नारा दिया

जाता था, लेकिन गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया जाता था। वर्ष 2014 में

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद

से गरीबों के कल्याण के साथ भारत आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधित लोकप्रिय राजनेता हैं और विश्व भर में

भारत का सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया के अधिकांश बड़े देश हर अंतर्राष्ट्रीय

मामलों में भारत के रूख का इंतजार करते हैं।

7500 मंदिरों का पुनर्निमाण चल रहा

उन्होंने

कहा कि वर्ष 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के जनधन

खाता खोले गए। लोकल फार वोकल का नारा देकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया गया।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत

बनाने का कार्य कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ कोरिडोर, महाकाल लोक बनाने के

साथ ही देशभर में 7500 से अधिक मंदिरों में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा

है। मेरा भारत बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें