मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो अप्रैल को बिहार के सासाराम और नवादा में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो अप्रैल को बिहार के सासाराम और नवादा में जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो अप्रैल को बिहार के सासाराम और नवादा में जनसभा

पटना, 13 मार्च । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में उनके दौरे तेज हो रहे हैं। वो सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। छह महीने में यह उनका यह चौथा बिहार दौरा होगा।

शाह के दौरे से भाजपा अलग-अलग समुदायों के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। वैसे भी जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अमित शाह ने बिहार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह 23 और 24 सितम्बर 2022 को सीमांचल के दौरे पर पहुंचे थे। यहां से उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया था।

अमित शाह ने अपनी रैली के माध्यम से सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार साधने की कोशिश की। यह चारों इलाके मुस्लिम बहुल हैं। इस इलाके में शाह ने 2 दिन रह कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लिया था। इस पूरे इलाके में किस तरह से भाजपा को स्थापित किया जाए। इसका मूल मंत्र दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह 11 अक्टूबर 2022 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सिताब दियारा गांव पहुंचे थे। यहां भारतीय जनता पार्टी के मिशन बिहार को धार दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा था। बिहार में एनडीए की सरकार गिरने के बाद शाह का यह दूसरा दौरा था।

इस साल वो 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आए। पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा की। इसके बाद पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती सह किसान समागम में भाग लिया। वाल्मीकि नगर की जनसभा में उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को साधा। इस दौरान उन्होंने जमकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। अब 02 अप्रैल को शाह बिहार के सासाराम और नवादा पहुंच रहे हैं। सम्राट अशोक की जयंती पर अमित शाह सासाराम और नवादा में रैली करेंगे। सम्राट अशोक के बारे में कहा जाता है कि वह कुशवाहा समाज से आते थे। इसलिए कुशवाहा समाज को साधने को लेकर भाजपा ने अमित शाह के इस रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें