पबजी मोबाइल की भारत में वापसी तय, स्पेशल गेम होगा लॉन्च
नई दिल्ली : पबजी कॉरपोरेशन ने भारत में पबजी मोबाइल की जल्द वापसी का एलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए स्पेशल गेम भी लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि नए गेम के लिए पबजी ने किसी भी चाइनीज कंपनी से साझेदारी नहीं करने का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी भारत सरकार की डाटा पॉलिसी को पूरी तरह से फॉलो करेगी। पबजी ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का भी एलान किया है। यह निवेश भारत में गेम्स, ई स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज के लिए होगा।





