मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

इलैयाराजा और पीटी ऊषा समेत चार लोगों को राज्यसभा के लिए किया गया नामित, प्रधानमंत्री मोदी दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पीटी ऊषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है लेकिन पिछले कई सालों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है।

नई दिल्ली : देश की मशहूर एथलीट पीटी ऊषा और इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू और वीरेंद्र हेगड़े को भी राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। कुल चार लोगों को राज्यसभा भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है। पीएम मोदी ने चारों को अलग-अलग ट्वीट कर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पीटी ऊषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई सालों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बहुत सारी बधाई।

इलैयाराजा की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

इसके साथ ही इलैयाराजा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया है। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

वीरेंद्र हेगड़े उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वीरेंद्र हेगड़े जी उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं। मुझे धर्मस्थल मंदिर में प्रार्थना करने और स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखने का अवसर मिला है। वह निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे।

दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हैं वी विजयेंद्र प्रसाद गारू: पीएम मोदी

वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बहुत सारी बधाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें