मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ सिलीगुड़ी में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ सिलीगुड़ी में प्रदर्शन

सिलीगुड़ी। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार और हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के खिलाफ सोमवार को सिलीगुड़ी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय संगठन हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर सोमवार को लोग बाघाजतिन पार्क में एकत्र हुए और एक विशाल रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बांग्लादेश वीज़ा ऑफिस के सामने पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अन्याय बंद करने और दीपू दास की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की।वीज़ा ऑफिस के सामने प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप बैनर फाड़े और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया। हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे भविष्य में और भी बड़े आंदोलन करेंगे। विरोध के दौरान पुलिस को सख़्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था।उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के म्यमेनसिंह के भालुका इलाके में एक हिन्दू युवक दीपू दास (27) की भीड़ द्वारा पीट‑पीटकर हत्या करने के बाद सरेआम पेड़ से लटका कर जला दिया गया था। इस घटना को लेकर भारत में कड़ा विरोध जताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें