मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बांका में मद्य निषेध पुलिस की कार्रवाई: 200 पेटी विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के बांका में मद्य निषेध पुलिस की कार्रवाई: 200 पेटी विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

बांका। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच, बांका जिले की मद्य निषेध थाना कटोरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर शराब तस्करों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने दूध टैंकर, मिनी पिकअप वैन और एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान करीब 200 पेटी शराब जब्त की गई, जबकि चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक बड़े काफिले के जरिए बिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और जंगली इलाकों की सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान, संदिग्ध रूप से भाग रहे दूध टैंकर और दूध ढोने वाली मिनी पिकअप वैन को रोकने की कोशिश की गई, मगर चालक वाहनों को तेज गति से भगाने लगे।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह दूध टैंकर और डेयरी सप्लाई वाहनों के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करता था ताकि पुलिस और उत्पाद विभाग को गुमराह किया जा सके। ये तस्कर मुख्य मार्ग से बचकर ग्रामीण रास्तों से खेप को आगे बढ़ाते थे। दूध वाहनों के बाद पुलिस ने एक लक्जरी कार को रोका, जिसकी तलाशी ली गई तो पूरी टीम भी हैरान रह गई।

कार में सीटों के नीचे, डिक्की में और यहां तक कि इंजन के नीचे की जगह में भी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। कार चालक की पहचान चंदन कुमार, पिता मोहन पोद्दार, ग्राम विशनपुर चांदनी चौक, जिला बेगूसराय के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, यह शराब तस्करों का संगठित गिरोह लंबे वक्त से दूध टैंकरों का इस्तेमाल कर तस्करी कर रहा था। इस नेटवर्क की मदद से झारखंड से बिहार में कीमती विदेशी शराब लाई जाती थी और फिर इसकी सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार किए गए चारों तस्करों से पूछताछ जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें