मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा सरकार पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट के बाद कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ हमलावर हो चुकी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जब मनमोहन सिंह के समय में 'हाई' चल रहा था, तब उन्होंने (भाजपा) क्या कहा था? आज उनका जवाब क्या है, यह पूछा जाना चाहिए।"

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रुपए में गिरावट के विषय पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार की नीतियों की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। अगर सरकार की नीति अच्छी होती, तो रुपए की वैल्यू बढ़ती।

उन्होंने आगे कहा, "रुपए के कमजोर होने से पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन दुनिया में हमारी करेंसी की कोई वैल्यू नहीं है।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर भी पोस्ट किया और लिखा, "2014 के पहले भाजपा ने कहा, "क्या कारण है हिंदुस्तान का रुपया पतला होता जा रहा है? ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब मांग रहा है।" भाजपा सरकार से आज हम यही सवाल पूछ रहे हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।

दरअसल, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए की कीमत में लगातार गिरावट देखी गई है। इस हफ्ते रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय रुपया गुरुवार को भी तेजी से गिरा, 22 पैसे फिसलकर कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच 90 रुपए प्रति डॉलर के निशान से काफी ऊपर बना रहा।

गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तकरीबन 90.41 पर कमजोर खुला, जबकि पिछले दिन यह 90.19 पर बंद हुआ था। यह गिरावट महज एक दिन बाद आई है, जब 3 दिसंबर को रुपया पहली बार 90 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें