मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका गांधी बोलीं- हमारी सरकार आई तो किसान कर्जमाफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायबरेली,। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी

जनसभा में कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्जमाफी

के लिए स्थायी आयोग का गठन करेंगे। खेती से जुड़े सभी उपकरण जीएसटी से

मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो वादे कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के

विधानसभा चुनाव में किए थे वो पूरे किए, ये वादे भी पूरे करेंगे।

प्रियंका

ने रायबरेली से प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में गुरुवार को चुनावी

जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे

तो माफ किया। कर्नाटक में हमने कहा था कि महिलाओं के खाते में 2000

डालेंगे, आज डाल रहे हैं। जहां-जहां हमारी सरकार है, हमने वादे पूरे किए

हैं।

उन्होंने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना

साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां भी

भाजपा को अन्य दलों को पीछे धकेलने के लिए किसी को मैदान में उतारने की

जरूरत है, वह ऐसा कर रहे हैं। तेलंगाना चुनाव में ये बात बिल्कुल साफ हो गई

है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं

बनने वाला है, मिल रहा है ये अच्छी बात है। आपको वो सरकार चाहिए जो कि

रोजगार दे। जब आपके पास रोजगार होगा तो आप खुद ही आत्मनिर्भर बनेंगे। जो

राजनीतिक दल आपको सिर्फ राशन देने तक ही सीमित कर रहा है उसकी नीति ठीक

नहीं है।

प्रियंका ने कहा कि रायबरेली में एक राजनीतिक

जागरुकता की परंपरा रही है। यहां के किसानों ने 103 साल पहले एक आंदोलन

किया था जिसमें पंडित नेहरू भी शामिल हुए थे और किसानों के साथ गिरफ्तार

हुए थे। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ने नेताओं को दंडित भी किया।

इंदिरा गांधी को भी हरा दिया लेकिन इंदिरा जी ने हमेशा ही आपका आदर किया और

जनता की बात सुनी। आज की सरकार सवाल पूछने वालों का मुंह बंद कर देती है।

उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है पर किसानों की बात नहीं सुनती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें