मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा, कहा- 'दिल्ली में हर दिन खौफनाक...'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा, कहा- 'दिल्ली में हर दिन खौफनाक...'

दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में महिला सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में इस क्रूर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक 17 साल की बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसे बर्बरता से मार डाला गया। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ ही दिन पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया था।

प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखली बातें होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा होती है, लेकिन अपराधी ठोस कार्रवाई की उम्मीद नहीं कर सकते, यहां तक कि एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। उन्होंने समाज और सरकार दोनों को महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह विफल करार दिया। इससे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दिल्ली की घटना पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती। दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है। उन्होंने गृह मंत्री से दिल्ली पुलिस के अधीन होने का सवाल उठाते हुए पूछा कि महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है, क्योंकि अपराधी तो बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग की, साथ ही इस आपराधिक गैर-जिम्मेदारी की जवाबदेही तय करने को कहा।

यह मामला 13 सितंबर को सामने आया था, जब उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक बुरी तरह सड़ी-गली लाश मिली। जांच में पीड़िता की पहचान हुई और पता चला कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपियों ने बाद में लड़की के शव को खुले इलाके में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी। सफर के दौरान सभी ने शराब पी और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म कर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें