मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली से तैयार होगी प्रियंका की चुनावी रणनीति, इलेक्शन वॉर-रूम तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायबरेली। प्रियंका वाड्रा गांधी की चुनावी रणनीति अब रायबरेली से तैयार

होगी। इसके लिए उनके भुएमऊ हाउस में वार-रूम तैयार किया जा रहा है।

पांचवें चरण के चुनाव तक अब प्रियंका का ठिकाना यहीं रहेगा और यहीं से वह

प्रदेश सहित अन्य जगहों पर प्रचार के लिए जायेंगीं। इन सभी व्यवस्था के

दुरुस्त संचालन के लिए एक्सपर्ट्स की टीम भी रायबरेली पहुंच गई है और

कंप्यूटर सहित अन्य हाईटेक व्यवस्था से लैस इलेक्शन वार-रूम तैयार किया गया

है।

दरअसल, रायबरेली और अमेठी में चुनावी संचालन के लिए

प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंच रहीं हैं। यहां उनके अगले कई दिन

रहकर चुनावी व्यवस्था देखने का अनुमान है। जिसके तहत उनकी प्रदेश भर में

अन्य जगहों के लिए चुनावी सभाओं व बैठकों की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके

साथ ही अन्य नेताओं के लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार कार्यक्रमों व

चुनावी व्यवस्था का संचालन भी इसी वार रूम से तैयार किया जाएगी। प्रियंका

गांधी के कल पहुंचने के बाद इन सारी तैयारियों में तेज़ी आ जायेगी।

भुएमऊ

में स्थित इस वार रूम की जिम्मेदारी तेलांगाना से आये औऱ राष्ट्रीय प्रचार

समिति के अहम सदस्य सुनील कोनूगोलु सम्हाल रहे हैं। उनके साथ एक टीम भी आई

हुई है। रायबरेली से राहुल गांधी की प्रचार की जिम्मेदारी भी उन्हीं के

कंधों पर है। बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक सूची बनाई गई है,जिनसे

मैनेजमेंट टीम लगातार समन्वय बना रही है। इस सूची में कांग्रेस के पुराने व

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। इंडी गठबंधन के साथ भी बेहतर समन्वय

के लिए प्रियंका सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगीं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका के आने के पहले सभी बैठकों और कार्यक्रमों की

रूपरेखा बना ली गई है और उनके आने पर इसे असली जामा पहनाने का काम शुरू हो

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें