मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ और नीलम की सगाई पर दीं बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रियंका

चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय की हाल ही में

सगाई हुई है। प्रियंका ने इस सेरेमनी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर

शेयर कर अपने भाई और भाभी को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियंका

ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई सिद्धार्थ और नीलम की फोटो

शेयर करते हुए लिखा, "सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय आप दोनों को बधाई।

आपको हमारा प्यार और आशीर्वाद।" अगली फोटो में प्रियंका चोपड़ा, निक

जोनास, सिद्धार्थ और नीलम एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें प्रियंका ने लाल रंग

की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई है, जबकि निक सफेद कुर्ता पायजामा और हल्के

भूरे रंग का ब्लेज़र पहने हुए भारतीय पोशाक में हैं। इस फोटो पर प्रियंका ने

कैप्शन दिया "हैप्पी रोका।"

नीलम ने भी अपने इंस्टाग्राम

पर सगाई कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट कीं। जहां प्रियंका ने इमोजी के जरिए

दोनों को बधाई दी, वहीं मीरा चोपड़ा ने लिखा, 'आपने सबसे अच्छी खबर दी है।

मैं आप दोनों और आपके परिवारों के लिए बहुत खुश हूं। बहुत बधाई।" वहीं

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की सगाई सेरेमनी की तस्वीरें इस समय

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नीलम के काम के बारे में

बात करें तो नीलम ने पिछले नौ सालों में तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम

किया है। उन्होंने 'मिस्टर 7', 'उन्नोडु ओरु नाल' जैसी कई साउथ फिल्में की

हैं। उन्हें आखिरी बार वर्ष 2018 की तेलुगु फिल्म 'तमाशा' में देखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें