मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती और फैमिली की कुछ अनदेखी तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

एक्ट्रेस हॉलीवुड में अपनी पॉवरपैक परफॉर्मेंस के साथ ही अपने मदरहुड यानी मातृत्व को भी पूरी तरह इंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।

'पीसी' ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलक शेयर की हैं। इसमें मालती और निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं।

पहली फोटो में मालती अपनी सीट पर बैठी आराम कर रही हैं और साथ में प्रियंका चोपड़ा अपने टैबलेट को लिए बैठी हैं, जिस पर "ममा" लिखा है। इसके बाद एक वीडियो है जिसमें उनकी प्यारी बेटी एक फव्वारे का लुत्फ उठाती दिख रही है।

एक अन्य तस्वीर में मालती और उनके दोस्त एक कैंडी शॉप से अपने लिए कैंडीज उठाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक फोटो में मालती अपने पापा निक के साथ अपनी अगली परफॉर्मेंस के लिए तैयारी करती दिख रही है।

प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें मालती पेंटिंग करते हुए अपने अंदर के आर्टिस्ट को बाहर निकालती दिख रही है।

इसमें एक वीडियो भी है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और मालती एक हरे-भरे बगीचे में दौड़ती दिख रही हैं।

इस पोस्ट के अंत में एक खूबसूरत फोटो निक और मालती की है। इसमें वो समुद्र के तट पर साथ चलते दिख रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें मालती अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ खूबसूरत पल बिताती दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर करते हुए लिखा, "ओहाना मतलब फैमिली। परिवार का मतलब कोई किसी को भी भूले नहीं और कोई भी पीछे ना छूटे।"

निक और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में हुई थी। 2022 में दोनों के घर मालती ने जन्म लिया। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।

कुछ दिनों पहले मालती को हैदराबाद में अपनी मां प्रियंका के साथ स्पॉट किया गया था। वो यहां पर एस एस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग के लिए थीं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें