मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जब एक साल में बदल गई पूरी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा ने 2016 की यादों को किया ताजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जब एक साल में बदल गई पूरी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा ने 2016 की यादों को किया ताजा

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के करियर में कुछ साल ऐसे रहे हैं, जिन्होंने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

ऐसा ही एक साल था 2016, जिसे प्रियंका आज भी अपने जीवन का सबसे अहम दौर मानती हैं। बुधवार को प्रियंका ने सोशल मीडिया के ज़रिए उस साल की कुछ खास यादों को दोबारा साझा किया और बताया कि कैसे एक ही समय में उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल रहा था। करियर की ऊंचाइयां, अंतरराष्ट्रीय पहचान, निजी खुशियां और गहरे दुख- सब कुछ मानो एक साथ उनके जीवन में आया।

प्रियंका के लिए 2016 वह साल था जब सब कुछ एक साथ हुआ।

इस साल ने उन्हें सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बना दिया। उस वक्त प्रियंका भारत में पहले से ही एक बड़ा नाम थीं, लेकिन 2016 में उन्होंने दुनिया के सामने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

प्रियंका ने बताया कि साल 2016 प्रियंका के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया। इसी साल उन्हें भारत सरकार की ओर से देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया।

यह सम्मान उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया था। इसके साथ ही उन्हें यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इसी साल में प्रियंका का हॉलीवुड सफर भी नई ऊंचाइयों को छू रहा था। वह अपने पहले अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश के किरदार में नजर आईं। यह शो न सिर्फ अमेरिका बल्कि कई देशों में लोकप्रिय हुआ और प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभाया, जिससे उनका ग्लोबल करियर और मजबूत हुआ।

2016 में प्रियंका को पहली बार किसी अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली। इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला पीपर चॉइस अवॉर्ड भी जीता, जो दर्शकों की पसंद पर आधारित एक बड़ा अवॉर्ड माना जाता है।

इसी साल प्रियंका ने पहली बार व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर में शिरकत की, जहां तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी मौजूद थे। इसके अलावा, उन्होंने पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लिया और मशहूर अमेरिकी शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में भी नजर आईं।

प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ प्रियंका ने 2016 में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और स्क्रीनिंग एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भी शिरकत की।

इसके अलावा, प्रियंका ने अपने पोस्ट में उसी साल अपनी चर्चित फिल्मों 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' की यादें भी साझा कीं। इन फिल्मों में उनके किरदारों को आज भी दर्शक याद करते हैं।

हालांकि 2016 सिर्फ खुशियों का साल नहीं था। प्रियंका ने अपने निजी जीवन के कुछ भावुक पलों को भी साझा किया। उन्होंने रंगों से भरी होली की तस्वीरें पोस्ट कीं, अपने पालतू कुत्ते एंजेल को गोद लेने की खुशी दिखाई और अपनी नानी के निधन पर दुख भी जाहिर किया।

प्रियंका की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने उन्हें कमेंट में 'क्वीन' कहा, जबकि सबा पटौदी ने उनके लिए प्यार और दुआएं भेजीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें