मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

इटली के बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस को काफी पसंद आया लुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रियंका

चोपड़ा हाल ही में इटली के बुल्गारी इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में

उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो

वायरल हो रहे हैं। स्टाइलिश आउटफिट, शॉर्ट हेयरकट में वह बेहद खूबसूरत लग

रही हैं। देर रात हुए इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ प्रियंका ने

भी जमकर धमाल मचाया।

बुलगारी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा

का बेहद स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। उन्होंने क्रीम और ब्लैक ऑफ शोल्डर

गाउन में एंट्री की। उनके छोटे बाल कटवाने ने खास ध्यान खींचा। इस हेयरकट

के साथ वह काफी क्यूट भी लग रही हैं। वह गले में बेहद महंगा हीरों का हार

पहने भी नजर आईं। देसी गर्ल का ये विदेशी लुक खूब वायरल हो रहा है।

भारतीयों ने भी इस लुक के प्रति अपनी पसंद दिखाई है।

बुल्गारी

इवेंट में प्रियंका के साथ हॉलीवुड स्टार्स ऐनी हैथवे, लियू यिफेई और शू

कुई भी मौजूद थे। ऐनी हैथवे भी थाई हाई स्लिट व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत लग

रही थीं। इन चारों ने कैमरे के सामने पोज दिए। प्रियंका और एनी का साथ में

एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल

हॉलीवुड में शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने आगामी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की

शूटिंग पूरी की। फिल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। वह इदरीस एल्बा और

जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी नजर

आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें