मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण का संदेश देने को प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं ने पहनी हरे रंग की साड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । लखनऊ के अशरफाबाद इलाके में यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर

कॉलेज में बुधवार काे पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में पर्यावरण का

संदेश देने के लिए प्रधानाचार्य डा.कुसुम लता राय और शिक्षिकाओं ने हरे

रंग की साड़ी पहनकर पौधे लगाये। एक ही रंग की साड़ी पहन कर पहुंचीं

शिक्षिकाओं को देखकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखायी दिया।

प्रधानाचार्य

डा.कुसुम लता राय ने कहा कि लखनऊ में तमाम विद्यालयों में पौधरोपण का

कार्यक्रम हो रहा है। इसी कड़ी में हमारे विद्यालय में भी हमने अनूठे तरीके

से पौधे लगाये हैं। हमारे पौधों को लगाने के लिए ड्रेस कोड तय किया गया

है, जिसमें पर्यावरण का संदेश छुपा हुआ है। पौधरोपण में स्वास्थ्य को ठीक

रखने वाले पौधों को चयन किया गया है। ​पौधों में आम, अमरूद, तुलसी,

लेमनग्रास, सदाबहार त्रिकुटम एवं चांदनी के पौधे लगाए गये हैं।

उन्होंने

कहा कि तुलसी का पौधा विशेष रुप से लगाया गया है। यह पौधा औषधि से भरपूर

है। पौधों को लगाने के बाद इसके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया है। हम अपने

लगाये पौधाें को विशेष ध्यान दें, इसके लिए शि​क्षिकाओं को उनके पौधों की

पहचान बता दी गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें