मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु दौरा आज से, दो दिन रहेंगे, ऐतिहासिक मंदिरों के करेंगे दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (20-21

जनवरी) तमिलनाडु में रहेंगे। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण

मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर,

तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु

रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के

अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के

तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा

लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के

छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप श्री

रंगनाथस्वामी है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी

मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह मंदिर में आयोजित 'श्री रामायण पारायण'

कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियां

संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया,बंगाली, मैथिली और गुजराती

रामकथाओं (श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ करेंगी।

श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी

हिस्सा लेंगे। शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री

कार्यालय के अनुसार 21 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी के कोदंड

रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोदंड रामस्वामी को

समर्पित है। कोदंड राम नाम का अर्थ धनुर्धारी राम है। ऐसा कहा जाता है कि

यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी।

कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है,जहां भगवान श्रीराम ने

विभीषण का राज्याभिषेक किया था। धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई

भी जाएंगे। अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का

निर्माण हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें