मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ ले युवा वर्ग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उदयपुर । युवा वर्ग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना

(पीएमईजीपी) के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर

स्वयं, परिवार व देश को आगे बढ़ाएं।

यह आह्वान खादी और ग्रामोद्योग

आयोग भारत सरकार द्वारा विद्या भवन पोलिटेक्निक सभागार में आयोजित

पीएमईजीपी मार्गदर्शन व प्रोत्साहन शिविर में आयोग के समन्वयक महेंद्र

कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के स्व-रोजगार के लिए भारत सरकार

के सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्रालय ने विविध योजनाएं प्रारम्भ की हैं।

पीएमईजीपी योजना की सफलता से प्रभावित होकर भारत सरकार ने सुगम ऋण की राशि

को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तक कर दिया है।

कार्यक्रम

में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के अधिकारी चोखा राम ने कहा कि डीआईसी से

सलाह व मार्गदर्शन लेकर युवा वर्ग पीएमईजीपी के तहत स्व-उद्यम प्रारम्भ कर

सकते हैं। केवीआईसी, खादी बोर्ड अथवा जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से

पीएमईजीपी में ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे लाभ ले सकते हैं।

लीड

बैंक एसबीआई की अधिकारी आयुषी ने पीएमईजीपी सुगम ऋण योजना की प्रक्रिया

की जानकारी रखी। कार्यक्रम आयोजक कमलनिष्ठा संस्थान के प्रतिनिधि सहीराम ने

विभाग की वेबसाइट पर जाकर फार्म भरने की प्रक्रिया समझाई।

अध्यक्षता

करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने मार्गदर्शन कार्यक्रम के प्रेरक आयोग

के निदेशक डॉ राहुल मिश्र के प्रति आभार जताया। मेहता ने ख़ुशी जाहिर की

कि आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर खादी और

ग्रामोद्योग आयोग द्वारा महाविद्यालय में आयोजित शिविर से युवा वर्ग को

स्व-रोजगार के लिए प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता नितिन

सनाढ्य, भुवन आमेटा, सिकंदर शेख, हेमंत मेनारिया, डॉ विक्रम सिंह कुमावत,

मनीषा शर्मा, दर्शना शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें