मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में 3,161 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान 3,161 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। हाल ही में एसटी का दर्जा प्राप्त पहाड़ी समुदाय में इस सार्वजनिक रैली में शामिल होने के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है।स्टेडियम में दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 3,161 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वह युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे और स्टेडियम से एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी महत्वाकांक्षी जम्मू-श्रीनगर ट्रेन का आंशिक उद्घाटन करेंगे, जो बनिहाल शहर से 48.5 किलोमीटर आगे की प्रतीकात्मक यात्रा करेगी। इसके अलावा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में सांबा जिले के विजयपुर शहर में एम्स, रियासी जिले में सबसे ऊंचा रेलवे पुल, देविका कायाकल्प परियोजना, शाहपुर कंडी परियोजना, आईआईएम जम्मू, जम्मू और कश्मीर दोनों डिवीजनों में कई प्रमुख सड़कें और परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों को अधिकतम अलर्ट पर रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें