मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री 8 नवंबर को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री 8 नवंबर को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर को सुबह वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज, आरामदायक और विश्वस्तरीय रेल सेवा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, यात्रा समय में कमी आने से क्षेत्रीय गतिशीलता, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी और वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट व खजुराहो जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।इसी तरह लखनऊ–सहारनपुर ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करके हरिद्वार सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत ट्रेन केवल 6 घंटे 40 मिनट में सफर तय कर इस मार्ग की सबसे तेज ट्रेन बनेगी, जिससे पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे शहरों को राष्ट्रीय राजधानी से तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की कमी लाएगी और आईटी व वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ते हुए केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को प्रोत्साहन देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें