मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका के जगत मंदिर में की पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका के जगत मंदिर में की पूजा

द्वारका,

25 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ओखा में

सुदर्शन सेतु के लोकार्पण के बाद रोड शो करते हुए द्वारका पहुंचे। यहां

उन्होंने जगत मंदिर में पूजा की।

शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर

गुजरात आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह बेट द्वारका में

भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने ओखा और बेट द्वारका

को जोड़ते सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।

इस आयोजन के बाद लोगों का

अभिवादन स्वीकार करते हुए वे सड़क मार्ग से द्वारका पहुंचे। यहां विश्व

विख्यात और राजा श्रीकृष्ण के स्वरूप द्वारकाधीश जगत मंदिर में पूजा-अर्चना

की। यहां द्वारकाधीश की छोटी मूर्ति का उन्होंने अभिषेक किया। हाथ में

तुलसी जल लेकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। यहां भगवान श्रीकृष्ण का

श्रेष्ठ स्वरूप द्वारकाधीश के रूप में विराजमान है। द्वारकाधीश मंदिर के

महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।

प्रधानमंत्री ने जगत मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार

किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें