मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड को नौ योजनाओं की देंगे सौगात, होगा लाइव प्रसारण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का देहरादून में आयोजन

- पांच जिलों में खुलेंगे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, हरिद्वार में खुलेगी शहरी सीएचसी

- श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल और रुद्रपुर अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास

देहरादून,

24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 25 फरवरी को गुजरात के

राजकोट से उत्तराखंड के नौ चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल

लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून में

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में होगा। प्रदेश के सभी

जनपदों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश के पांच जिलों में

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य

केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में

क्रिटिकल केयर ब्लॉक और उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के

निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सभी आठ सेवाओं पर रुपये 36.26 करोड़ की

लागत आई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि

प्रधानमंत्री राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के आठ परियोजनाओं

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत

जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली,

बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

(बीपीएचयू) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जनपद

हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। यह

परियोजनाएं 13.93 करोड़ की लागत से निर्मित की गई है।

पीएम-अभिम के

अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल

केयर ब्लॉक एवं एनएचएम के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय

श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का

शिलान्यास करेंगे। यह 22.33 करोड़ की लागत से निर्मित होगी।

खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए दो सचल खाद्य विश्लेषणशालाएं-

स्वास्थ्य

सचिव ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त

खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उत्तराखंड राज्य को दो

सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालाएं (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) मिलेंगी, जिनकी

कुल लागत 87.40 लाख रुपये है। सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला राज्य में

भ्रमण कर खाद्य पदार्थों का मौके पर ही परीक्षण करेगी। विश्लेषणशाला में

स्थापित डिस्पले स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम से खाद्य सुरक्षा से

संबधित जानकारी प्रदान की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटक

स्थलों, कांवड यात्रा मार्ग एवं विभिन्न मेलों इत्यादि में संचालित किया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें