मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को आएंगे झारखंड, धनबाद में योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को धनबाद आएंगे। वे यहां से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करें। सरायढेला कुसुमबिहार स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की कलस्टर बैठक में पीएम मोदी के धनबाद आगमन की घोषणा की गई है

बैठक में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक विरंची नारायण, धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश और जिलों के नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन धनबाद में होना है, जिसके लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित है। धनबाद में पीएम मोदी की जनसभा कहां होगी इस पर विचार-विमर्श होना बाकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोश भी भरेंगे। आदित्य साहू ने इस बार लोकसभा की 14 सीटों पर जीत का दावा भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें