मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू के दौरे पर, राज्य समेत देश को देंगे 30,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क6 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) जम्मू

का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर समेत देश

के तमाम हिस्सों को 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की

सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के जम्मू दौरे का संक्षिप्त सचित्र विवरण भाजपा

ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। साथ ही केंद्र सरकार के पत्र सूचना

कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के जम्मू दौरे की पूर्व संध्या पर पूरा

कार्यक्रम जारी किया है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह लगभग 11:30 बजे जम्मू के मौलाना आजाद

स्टेडियम में आयोजित सार्वजनिक समारोह में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत

की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटनऔर शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं

स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे

सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार,

प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को

नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वो 'विकसित भारत विकसित जम्मू' कार्यक्रम के

तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

शिक्षा

क्षेत्रः समूचे देश में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन एवं

विकास की दिशा में बढ़ाए गए महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री मोदी

लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटनऔर शिलान्यास करेंगे।

राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी

तिरुपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, भारतीय कौशल संस्थान

(आईआईएस) कानपुर का स्थायी परिसर, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के

देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) स्थित दो परिसर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री

देश में तीन नए आईआईएम-आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम

विशाखापत्तनम का उद्घाटन करेंगे। वो देश में केंद्रीय विद्यालयों के 20 नए

भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री

देश में पांच केंद्रीय विद्यालय परिसरों, एक नवोदय विद्यालय परिसर और

नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास भी करेंगे। ये

नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भवन पूरे देश के छात्रों की

शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अखिल

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मूः जम्मू-कश्मीर के लोगों को व्यापक,

गुणवत्तापूर्ण और समावेशी तृतीयक देखभाल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने

के प्रयास में प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),

विजयपुर (सांबा), जम्मू का उद्घाटन करेंगे। इस संस्थान का शिलान्यास भी

प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किया गया था। लगभग 1660 करोड़ रुपये की

लागत से 227 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित यह अस्पताल 720 बिस्तर, 125

सीट वाले मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों वाले

आयुष ब्लॉक तथा संकाय और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी और पीजी

छात्रों के लिए छात्रावास आवास, नाइट शेल्टर, गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम,

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सुविधाओं से सुसज्जित है। यह अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी,

गैस्ट्रो-एंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी,

मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, बर्न्स और प्लास्टिक

सर्जरी सहित 18 विशिष्टताओं और 17 सुपर विशिष्टताओं में उच्च गुणवत्ता

युक्त रोगी देखभाल सेवाएं प्रदान करेगा। इस संस्थान में गहन देखभाल इकाई,

आपातकालीन और ट्रॉमा इकाई, 20 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, निदान प्रयोगशालाएं,

ब्लड बैंक, फार्मेसी आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल क्षेत्र के

दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच स्थापित करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य

बुनियादी ढांचे का भी लाभ उठाएगा।

जम्मू एयरपोर्ट में बनेगा नया

टर्मिनलः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन

की आधारशिला रखेंगे। लगभग 40,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला नया टर्मिनल

भवन भीड़भाड़ के दौरान लगभग 2000 यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

रेल परियोजनाएंः प्रधानमंत्री

जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव

विद्युतीकृत बारामूला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच

नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लाकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन तथा

बारामूला स्टेशन के बीच रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान खंड का चालू होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें

पूरे मार्ग पर बैलास्ट लेस ट्रैक (बीएलटी) का उपयोग किया गया है जो

यात्रियों को बेहतर सवारी का अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, भारत की सबसे

लंबी परिवहन सुरंग टी-50 (12.77 किमी) खारी-सुम्बर के बीच इसी हिस्से में

स्थित है। रेल परियोजनाएं कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी, पर्यावरणीय

स्थिरता सुनिश्चित करेंगी और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा

देंगी।

सड़क परियोजनाएंः प्रधानमंत्री मोदी जम्मू को कटरा से

जोड़ने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के दो पैकेज (44.22 किलोमीटर)

सहित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा

श्रीनगर रिंग रोड को चार लेन का बनाने के लिए चरण दो, राष्ट्रीय

राजमार्ग-01 के 161 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-बारामूला-उरी खंड के उन्नयन के

लिए पांच पैकेज तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-444 पर कुलगाम बाईपास और पुलवामा

बाईपास का निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा

एक्सप्रेस-वे के दो पैकेज पूरा हो जाने पर तीर्थयात्रियों को माता वैष्णो

देवी के पवित्र मंदिर की यात्रा की सुविधा प्रदान करने के अलावा इस क्षेत्र

में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा इसमें श्रीनगर रिंग रोड

को चार लेन करने के चरण दो में मौजूदा सुंबल-वायुल एनएच-1 को अपग्रेड करना

भी शामिल है। 24.7 किलोमीटर लंबी यह ब्राउनफील्ड परियोजना, श्रीनगर शहर और

उसके आसपास यातायात की भीड़ को कम करेगी। इससे मानसबल झील और खीर भवानी

मंदिर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लेह,

लद्दाख की यात्रा के समय में भी कमी होगी। एनएच-01 के 161 किलोमीटर लंबे

श्रीनगर-बारामूला-उरी खंड के उन्नयन की परियोजना रणनीतिक महत्व की है। इससे

बारामूला और उरी के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने के साथ-साथ

काजीगुंड-कुलगाम-शोपियां-पुलवामा-बडगाम- श्रीनगर को जोड़ने वाले एनएच-444

पर कुलगाम बाइपास और पुलवामा बाइपास से क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को

बढ़ावा मिलेगा।

सीयूएफ पेट्रोलियम डिपोः प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी जम्मू में सीयूएफ (कॉमन यूजर फैसिलिटी) पेट्रोलियम डिपो

विकसित करने की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। लगभग 677 करोड़ रुपये की

लागत से विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक पूर्ण स्वचालित डिपो में मोटर

स्पिरिट (एमएस), हाई स्पीड डीजल (एचएसडी), सुपीरियर केरोसिन ऑयल (एसकेओ)

एविएशन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ), इथेनॉल, बायो डीजल और विंटर ग्रेड एचएसडी के

भंडारण के लिए लगभग 100000 केएल की भंडारण क्षमता होगी।।

अन्य

परियोजनाएंः प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में नागरिक बुनियादी ढांचे को

मजबूत बनाने और सार्वजनिक सुविधाओं के प्रावधान के लिए 3150 करोड़ रुपये से

अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें

सड़क परियोजनाएं और पुल, ग्रिड स्टेशन, रिसीविंग स्टेशन ट्रांसमिशन लाइन

परियोजनाएं, सामान्य अपशिष्ट शोधन संयंत्र और सीवेज शोधन संयंत्र, कई

डिग्री कॉलेज भवन, श्रीनगर शहर में कुशल यातायात प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक

नरवाल फल मंडी, कठुआ में औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, और ट्रांजिट आवास -

गांदरबल और कुपवाड़ा में 224 फ्लैट शामिल हैं। जिन परियोजनाओं की आधारशिला

रखी जाएगी उनमें जम्मू-कश्मीर में पांच नए औद्योगिक एस्टेट का विकास, जम्मू

स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के लिए डेटा सेंटर/आपदा

रिकवरी केंद्र, परिम्पोरा श्रीनगर में ट्रांसपोर्ट नगर का उन्नयन, 62 सड़क

परियोजनाओं और 42 पुलों का उन्नयन- अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां और

पुलवामा जिलों में नौ स्थानों पर 2816 फ्लैट वाले पारगमन आवास विकास की

परियोजना भी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें