मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने नानाजी और जेपी को जयंती पर याद किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने नानाजी और जेपी को जयंती पर याद किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि नानाजी देशमुख जीवन भर देश के लिए जिए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, '' देशवासियों की ओर से भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के ग्रामीणों विशेषकर वंचित समाज के सशक्तिकरण के लिए उनके समर्पण और सेवा भाव को हमेशा याद किया जाएगा।''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर लिखा है '' महान समाज सुधारक, प्रबुद्ध राष्ट्रसेवक और भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।''प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए एक्स पर लिखा,'' लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें