मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान, पारो हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान, पारो हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

थिम्फू । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय

राजकीय यात्रा पर आज यहां पहुंच गए। पारो हवाई अड्डे पर भूटान के

प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को गले

लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी 22 से 23 मार्च तक

पड़ोसी देश में रहेंगे। इससे पहले पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्रा 21 मार्च को स्थगित कर दी गई थी।

भारतीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब सात बजे नई दिल्ली से भूटान के

लिए रवाना हुए। भूटान यात्रा के संबंध में आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,'' मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने

के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं भूटान के महामहिम

राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए

उत्सुक हूं।''

इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पिछले

सप्ताह गुरुवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में

प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी

यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें