मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के नेता, उन्हें वोट चोरी करने की आवश्यकता नहीं: सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के नेता, उन्हें वोट चोरी करने की आवश्यकता नहीं: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में विश्वकर्मा पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके योगदान की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के नेता हैं। उन्हें वोट चोरी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह हमेशा जनकल्याण और देश की तरक्की के बारे में सोचते हैं। उन्होंने लोकहित और राष्ट्र निर्माण के लिए जो कार्य किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं और आगे भी करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने वोट चोरी नहीं की। उन्होंने लोगों का दिल जीता है। उन्हें किसी भी तरह के डर की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता का विश्वास उनके साथ है।

कार्ययक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जितने भी श्रमिक हैं, हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है। हमारी सारी योजनाएं उनके लिए चलाई जा रही हैं। हमारा प्रण है कि श्रमिकों के सिर पर छत हो, बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं उनको मिलें, और उनके बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाए। हमारा संकल्प है कि गरीबों और श्रमिकों तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

वहीं, आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने योजनाओं को केवल कागजों तक ही सुरक्षित रखा था, उन तक पहुंचने ही नहीं दिया। हम लोगों की सरकार उन सभी योजनाओं को पहुंचा रही है। दिल्ली सरकार श्रमिकों के बच्चों को संभालने के लिए परिवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 500 पालना सेवा पखवाड़े के रूप में देगी। इसके बाद से महिलाओं को अपने बच्चों की चिंता नहीं होगी।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इस पहल ने न केवल कुशल श्रमिकों का सम्मान किया बल्कि यह भी प्रदर्शित किया कि सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोगी मॉडल किस तरह दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मूल्य प्रदान कर सकते हैं। आधारभूत संरचना विकास को सामाजिक उद्देश्यों के साथ जोड़कर, वीआर मेट्रोपॉलिटन उन परियोजनाओं का आदर्श बन सकता है जो विकास, समानता और सामुदायिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें