मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की आज गुजरात में चार जगह जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शार्ष नेता, पार्टी

के सबसे लोकप्रिय प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गृहराज्य

गुजरात के दो दिवसीय चुनाव दौरे के आखिरी दिन आज चार जनसभाओं को संबोधित

करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव कार्यक्रम को

एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के

अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आणंद, दोपहर एक बजे

सुरेंद्र नगर, दोपहर सवा तीन बजे जूनागढ़ और शाम सवा पांच बजे जामनगर में

भाजपा की विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस बार 400 पार के

अपने संकल्प सिद्धि के लिए देशभर में धुआंधार चुनाव प्रचार कर मतदाताओं का

आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उनकी जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ रहा है।

भाजपा

के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की आज पहली जनसभा मध्य गुजरात के आणंद और

बाकी तीन जनसभा सौराष्ट्र में होनी हैं। आणंद के पास वल्लभविद्यानगर के

शास्त्री मैदान में होने वाली जनसभा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

इस जनसभा में आणंद के साथ खेड़ा सीट के उम्मीदवार और खंभात विधानसभा उप

चुनाव के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। दूसरी जनसभा सुरेन्द्रनगर के त्रिमंदिर

मैदान पर होनी है। इस जनसभा में सुरेन्द्रनगर, राजकोट और भावनगर सीट के

उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

तीसरी जनसभा जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय

में होगी। इसमें जूनागढ़, पोरबंदर, अमरेली लोकसभा और माणावदर विधानसभा सीट

के उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे। चौथी जनसभा जामनगर में प्रदर्शन मैदान पर

होगी। इस जनसभा में जामनगर के साथ पोरबंदर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार

मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने दौरे के प्रथम दिन बनासकांठा और साबरकांठा

में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें